देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान 139 वाहनों का चालान किया गया, जबकि सात वाहन सीज किए गए।
चेकिंग के दौरान मालवीय रोड और कसया रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, बस स्टैंड क्षेत्र में बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस के अभाव, बिना हेलमेट बाइक चलाने और तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के साथ ही बाइक पर अवैध हूटर का प्रयोग करने वालों पर एमवी एक्ट के तहत चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा की जांच कर सही कागजात वाले वाहनों की नंबरिंग की गई, जबकि बिना फिटनेस और बिना लाइसेंस के भटवलिया स्टैंड से संचालित टैक्सी व जीप पर भी कार्रवाई करते हुए चालान और सीज की प्रक्रिया अपनाई गई। अभियान के दौरान कुल 139 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि सात वाहनों को सीज किया गया।
शामली के मोहल्ला नोकुंआ रोड के सामने कूड़े के ढ़ेर के पास से जाती युवतियां । संवाद