गौरी बाजार, बखरा। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर कस्बे के देवगांव हनुमान मंदिर के समीप ट्रैक्टर ट्राली तथा टैंकर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रैक्टर में सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इनमें से एक की मौत रविवार को देर रात गोरखपुर के एक निजी चिकित्सालय उपचार के दौरान हो गई।
क्षेत्र के पननहां गांव निवासी कुछ युवक शनिवार की देर शाम गौरी बाजार से लक्ष्मीजी की मूर्ति खरीद कर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर अपने गांव ले जा रहे थे। अभी वह गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर पुलिस द्वारा लंबी बैरिकेटिंग के कारण वह देवगांव मोड़ पर गांव जाने के लिए टर्न ले रहे थे, इसी बीच देवरिया की ओर से तेज रफ्तार आ रहे एक टैंकर से उनके आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार पननहां गांव निवासी राजू 45 वर्ष पुत्र सुखारी, इसी गांव के चंदन कनौजिया 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजबली एवं दारोगा कनौजिया 35 वर्ष पुत्र भरथ कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी गौरी बाजार से रेफर किए जाने के बाद उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इनमें से चिकित्सकों ने चंदन कनौजिया को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी चिकित्सालय में चंदन को भर्ती कराया, जहां रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर काफी लंबे अरसे से बैरिकेटिंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी है। इसमें घायल युवक के मौत की जानकारी नहीं है।