फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक ने सड़क पर किया बवाल, लगा जाम

Mon, 29 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज अटल तिराहा पर युवक के बवाल काटने से सड़क पर लगा जाम    संवाद
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित अटल तिराहा के निकट मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक युवक ने जमकर हंगामा किया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। युवक अर्द्धनग्न था और चारपहिया वाहनों के आगे लेटकर उत्पात मचा रहा था।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों ने स्वयं ही किसी तरह से युवक को सड़क से हटाकर आवागमन शुरू कराया।
दोपहर बाद करीब ढाई बजे जींस पैंट पहने अर्द्धनग्न एक युवक सड़क पर गाड़ियों के आगे लेट उत्पात मचाने लगा। उसके गाड़ियों के आगे आ जाने से सड़क पर जाम लग गया। मुख्य चौक और सूरदास कुटी तक सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। लोगों का यह भी कहना है कि मुख्य चौक से पैना मार्ग के निकट शहीद चौक पर जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी हुई थी।
उसका हूटर बजने के बाद भी रास्ता नहीं मिल पा रहा था। उसे लोग गाड़ियों के आगे से खींचकर हटा रहे थे लेकिन वह बार-बार गाड़ियों के आगे आ जा रहा था। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें