फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जलभराव से मिलेगी निजात, प्रशासन ने लिया संज्ञान

Mon, 29 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। स्थानीय मछली बाजार में लंबे समय से हुए जलभराव की समस्या का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। सोमवार को तहसीलदार ने निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन दिया। यहां जलभराव के कारण न केवल स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम राहगीरों को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय के पास जलभराव से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। वहीं जल जनित बीमारियों की समस्या बनी रह रही है। फिलहाल विद्यालय बंद होने के कारण छोटे बच्चे नहीं आ रहे हैं, लेकिन बाजार और मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते सड़क पर बने गड्ढे दूषित पानी से भर गए हैं, जिससे आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डीएम दिव्या मित्तल को प्रार्थना पत्र देकर स्थिति से अवगत कराया था। डीएम के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार सदर केके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर देखा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने जल निकासी की संभावनाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें