फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ससुराल आया युवक घायलावस्था में मिला, इलाज के दौरान मौत

Fri, 16 Jun 2023 11:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक डिवाइडर से रात में टकरा गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों के सूचना दी। अभी मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर निवासी एक युवक बुधवार की रात में शहर के कसया ढाला के पास घायलावस्था में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


गोरखपुर शहर के राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर दक्षिणी निवासी उमेश वर्मा (35) पुत्र हरिओम वर्मा की गौरी बाजार में ससुराल है। परिजनों के अनुसार उनकी पत्नी से विवाद के चलते कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल आए थे। इसके बाद वह देवरिया कैसे पहुंच गए, इस बारे में जानकारी नहीं है।

रात में करीब बारह बजे वह कसया ढाले के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलावस्था मिले। बृहस्पतिवार को मृतक युवक के रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि युवक की शादी को लेकर ससुरालवालों से रंजिश चलती थी।  आशंका है कि उसकी पिटाई कर फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खौफ: माफिया की कमर तोड़ें कैसे, पुलिस से शिकायत करके मुकर जाते हैं लोग
विज्ञापन


कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक डिवाइडर से रात में टकरा गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों के सूचना दी। अभी मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें