फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 05 Aug 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामलक्षन। स्थानीय चौकी अंतर्गत सरहसबह नौका टोला गांव में 42 वर्षीय दिनेश निषाद ने सोमवार की रात फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार की सुबह सोकर उठने पर हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनेश निषाद पुत्र बिरहंगी निषाद सोमवार की रात अपने कमरे को अंदर से बंद कर सोने चला गया। सुबह परिजन उसे जगाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाइ।
विज्ञापन

दरवाजा नहीं खुला तो परिजन जबरन खोल कर अंदर गए तो देखा कि दिनेश गमछे के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ है। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उनकी चीत्कार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। दिनेश अपने पीछे पत्नी इसरावती देवी (39) और छह बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें बेटियां नीतू (17), निधि (13), शिवानी (10), नेहा (8), खुशबू (6) और बेटा कार्तिक (4) शामिल हैं।
बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें