फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद मिला

Tue, 05 Aug 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आदित्य की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
भटनी। बनकटा तिवारी गांव स्थित बाबा जंगलीनाथ मंदिर के पास छोटी गंडक नदी में डूबे 13 वर्षीय आदित्य के शव को करीब 24 घंटे बाद मंगलवार की सुबह खोज लिया गया।
विज्ञापन

पिता संतोष यादव इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हो गए। मां सुमन और बहन अंशिका की हालत बेहद खराब है। जानकारी के अनुसार, जंगलीनाथ शिव मंदिर के पास सोमवार की सुबह छोटी गंडक नदी में स्नान के दौरान तीन किशोर डूबने लगे थे।
स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया था, जबकि खोरीबारी अरुआडीह गांव निवासी आदित्य यादव पानी में डूब गया था। सोमवार को मौसम खराब होने के चलते खोजबीन में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आदित्य का शव मंदिर के पास ही नदी में मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदी में लापता किशोर के शव को खोज लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें