फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरे गांव ने पूजा में इस्तेमाल किया था दूध, गायों की मौत के बाद दहशत

Tue, 19 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद  
विज्ञापन
सलेमपुर। ब्लॉक के बनरही और दुबौली गांव में बीस दिन पहले एक कुत्ता करीब आधा दर्जन पशुओं को काट लिया था। जिसमें तीन पशुओं की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही दोनों गांव के अलावा अन्य कई गांवों के लोग भी दहशत में आ गए।
विज्ञापन

स्थिति यह है लोग छोटे-छोटे बच्चों को अपने घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं। पहली डोज लगने के बाद सोमवार को सौ से अधिक लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर एंटी रैबीज वैक्सीन की दूसरी डोज लगावाया। हालाकि कि एक दिन पहले विभाग के उच्च अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में कैंप लगावाकर दूसरा डोज लगावाने का आश्वासन दिया था। पर अभी तक कोई कैंप नहीं लगाया। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक ब्लॉक के बनरही और दुबौली गांव में बीस दिन पहले एक कुत्ता बारी-बारी से करीब आधा दर्जन पशुओं को काट लिया। जिसमें गांव के आनंद कुशवाहा की दो गाय और दुबौली गांव के रहने वाले जय गोविंद कुशवाहा की एक गाय की मौत हो गई। जबकि रामनरेश कुशवाहा की एक गाय समेत अन्य कई लोगों के पशुओं को कुत्ते ने काट लिया था। पशुपालकों की जागरूकता के चलते फिलहाल इनके पशु ठीक हैं। बीच में त्योहार पड़ने के चलते लगभग पूरे गांव के लोगों ने कुत्ते की काटने वाली गायों का दूध मंगाकर प्रसाद के रूप में लिया था।
विज्ञापन

बाद में तीनों गायों की मौत की खबर मिलते ही गांव के बलराम कुशवाहा, गजेंद्र कुशवाहा, आशा देवी, शालू, भीम कुशवाहा, अजय कुशवाहा, अभय कुमार, अनन्या कुमारी, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, अनीता देवी, आदर्श कुमार, आयुष कुमार, परी, इसरावती देवी, जूली, हौसला देवी, मोहन, आनंद, गुड़िया, अनमोल, रोहित, अनुराग, प्रदीप, चांदनी, श्वेता, रानी, संगम, सोनम, ऋतिका, अमृता, प्रीति, अमित, खुशबू, बृज किशोर, सरिता, गजेंद्र, शैलेश, आशा देवी व मनीष समेत अन्य लोग दहशत में आ गए।
पहला डोज लगवाने के बाद सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचकर दूसरा डोज लगवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दहशत का माहौल है, फिर भी आज तक विभाग का कोई जिम्मेदार गांव में नहीं पहुंचा और न ही कोई कैम्प लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें