फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पछुआ हवा ने धूप को किया बेअसर

Sat, 16 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक डिग्री और नीचे आया अधिकतम और न्यूनतम पारा पारा लुढका
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 24 एवं न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान


देवरिया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पछुवा हवा के चलते जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। बिगड़ते मौसम से बचाव के लिए आम से लेकर खास तक अपने संसाधन दुरुस्त करने में लग गए हैं।
जिलेवासियों को शुक्रवार को भी पछुआ हवा ने परेशान किया। नगरपालिका की ओर से कहीं अलाव के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों ने खुद ही व्यवस्था कर बचाव का उपाय किया। शुक्रवार को सुबह में कोहरे के बाद दिन में धूप खिली रही। धूप के बावजूद पछुआ हवा के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए।
विज्ञापन


-
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़े में हैं मरीज
इस मौसम में लापरवाही करने वाले ठंड लगने की समस्या से जूझ रहे हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि उल्टी, दस्त, सिर, पेट दर्द, बुखार, सांस, बीपी के मरीज बढ़े हैं। इन्हें दवा के साथ ही ठंड से बचाव का परामर्श भी दिया जा रहा है। ठंड से सभी लोग बचें। गर्म कपड़े पहने और पूरी शरीर को ढक कर रखें।
विज्ञापन



-
अलाव के नहीं दिखे इंतजाम
शहर के अलाव के लिए चिह्नित स्थलों पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। बस स्टैंड, रामेश्वर लाल तिराहा, सुभाष चौक, भटवलिया टैक्सी स्टैंड, चिरैया ढाला, बड़ा हनुमान मंदिर, भुजौली चौराहा, परशुराम चौक, लच्छीराम पोखरा, जिला चिकित्सालय, भीखमपुर रोड, रागिनी चौराहा, डॉ.बी. भट्टाचार्य चौराहा, सोमनाथ मंदिर, कुष्ठ आश्रम, वृद्धाश्रम में लोग परेशान रहे। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि अलाव के लिए लकड़ियाें का आर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही चिह्नित जगहों पर रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें