फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरातियों की कार पेड़ से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। कुशीनगर से शुक्रवार की रात आ रही बरात में शामिल एक कार अनियंत्रित होकर सुरौली गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार घूमकर उसी दिशा में मुड़ गई, जिधर से आ रही थी। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोग बाहर दौड़े और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। चारों युवकों को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। चारों कुशीनगर के रहने वाले हैं।
कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी जगदीश गांव निवासी हिमांशु चौरसिया की बरात सुरौली थाना क्षेत्र के बैदा गांव निवासी राजनाथ चौरसिया के घर जा रही थी। बरात में शामिल एक कार रात करीब 11:00 बजे सुरौली गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार में सवार आर्यन उपाध्याय पुत्र जयशंकर उपाध्याय, जय कुशवाह पुत्र अनिल कुशवाहा, आशीष पटेल पुत्र उमा पटेल और विकास पटेल पुत्र उमा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें