फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरवा हवा से नरम हुआ मौसम कल बूंदाबांदी होने के आसार

Tue, 28 Apr 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हरियाणा के आसमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी होते हुए बांग्लादेश तक एक रेखा बन रही है। इससे मौसम में अगले 24 घंटे के भीतर बदलाव की संभावना है। बुधवार से लेकर शनिवार तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों महाराष्ट्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक ही उत्तर भारत का मौसम तेजी से गर्म होने लगा था। इससे देवरिया जिले में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
आमतौर पर हिमालय के इस तराई क्षेत्र में अप्रैल में तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। वहीं मई के आखिरी सप्ताह और जून के दूसरे सप्ताह में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचता है। इस बार अप्रैल में ही ऐसा होने से पिछले पांच दिनों से लोग झुलसाती गर्मी से परेशान थे।
विज्ञापन

इस गर्मी के बाद रविवार को हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद बंगाल की खाड़ी की तरफ से चली पुरवा हवा नमी लेकर आई, जिससे मौसम में फिर बदलाव हुआ है। इस बदलाव के चलते सोमवार जिले में अधिकतम तापमान तो 40 डिग्री सेलिसयस रहा, लेकिन उसका आभास 38 डिग्री सेलिसयस के आसपास बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देवरिया और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ सकता है। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें