फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धनउगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित, तहसीलदार को सौंपी गई जांच

Fri, 19 Jun 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील में तैनात एक लेखपाल को रिश्वत लेने और कोर्ट के आदेश का अनुपालन न कराने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर की गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच के लिए तहसीलदार अलका सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोनबरसा गांव निवासी प्रकाश यादव ने जनता दर्शन में डीएम के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि हल्का लेखपाल रजनीश मिश्र ने कार्य कराने के नाम पर रिश्वत ली है, मगर कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब और रकम की मांग कर रहे हैं। शिकायकर्ता ने वीडियो क्लिपिंग भी डीएम को उपलब्ध कराई गई थी। डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी से मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि संबंधित लेखपाल की ओर से कोर्ट के आदेश का स्थलीय अनुपालन नहीं कराया गया तथा रिश्वत लेने के आरोप भी सही पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें