फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सदन में गूंजेगी जिले के युवाओं की आवाज

Thu, 26 Mar 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के बच्चों की आवाज सदन गूंजेगा, वह सदन में मुद्दा उठाएंगे। आठ बच्चों को सदन बोलने का अवसर मिला है। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत प्रतियोगिता के जरिये उनका चयन किया गया है।
विज्ञापन

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 , जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज नौगढ़ में आयोजित हुई थी। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर शक्ति जायसवाल ने अवगत कराया कि प्रतियोगिता का परिणाम आ चुका है। इसमें हर्ष, खुशबू, अनामिका, अतुल और श्रद्धा को विधानसभा में सदन में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हर्ष, खुशबू रस्तोगी, अनामिका मिश्र, अतुल कुमार उपाध्याय, श्रद्धा, मांडवी पांडेय, नितिन, ममता लोधी ने अपना स्थान सुरक्षित किया। अगर प्रथम पांच स्थान प्राप्त बच्चों में से कोई भी बच्चा प्रतिभा करने लखनऊ नहीं जा पाएगा तो उसकी जगह पर वरीयता क्रम अनुसार बच्चों को स्थान दिया जाएगा।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी यूथ पार्लियामेंट में देशभर से 18 से 25 वर्ष आयु के बच्चे को प्रतिभा करने का अवसर भारत सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। इससे युवाओं में एक तरफ जोश और उत्साह संचारित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं को लखनऊ की विधानसभा और दिल्ली के संसद तक कार्य प्रणाली, भवन को देखने, भारतीय लोकतंत्र की परंपरागत व्यवस्था को समझने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें