फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

Sun, 05 Oct 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक रविवार को सोमनाथ मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन विस्तार, गोसेवा, नारी सम्मान, धार्मिक एकता एवं सामाजिक समरसता पर से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी सुभाष तिवारी ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए एक सशक्त संगठन है, जो समाज में सेवा और संस्कार की भावना को सशक्त बना रहा है। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर हिंदू समाज में जागरूकता फैलानी होगी।
उन्होंने कहा कि जब हिंदू संगठित होगा, तभी राष्ट्र सशक्त होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी माह में धर्म जागरण अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम एवं सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी गुड्डू पहलवान ने किया। इस दौरान राजेश मिश्र, मनोज मिश्र, संदीप विश्वकर्मा, अशोक पांडेय, राजेंद्र चौरसिया, धनंजय चौहान माैज्ूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें