बरहज। विकास खंड क्षेत्र के सिसईं गुलाब राय गांव में सचिवालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
छह वर्ष बाद भी अधूरे ग्राम सचिवालय से जहां जिम्मेदार बेपरवाह हैं वहीं भवन न होने के कारण पंचायत सहायक द्वारा घर पर ही ड्यूटी बजाने की बात सामने आ रही है। ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य पूरा न होने से लोगों में नाराजगी है।
जरूरत के कार्यों को लेकर गांव के लोगों को ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है, जिसके लिए शासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर सचिवालय बनवाने के साथ-साथ पंचायत सहायक नियुक्त किया गया है।
सिसईं गुलाब राय गांव में सचिवालय की छत लगाकर छोड़ दी गई है। कार्य पूर्ण न होने के कारण ग्राम सचिवालय बंद पड़ा है, जहां कोई भी कर्मचारी बैठना मुनासिब नहीं समझता है।
गांव के विजय सिन्हा, परमा लाल, अमीरचंद आदि का कहना है कि पूर्व में ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, जिम्मेदारों द्वारा दीवार खड़ी कराकर छोड़ दिया गया था। लोगों ने सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।
लोगों का यह भी कहना है कि बिना सचिवालय निर्माण कार्य कराए जिम्मेदारों द्वारा हजारों रुपये आहरित कर लिया गया है। हालांकि गांव में ग्राम सचिवालय के न बनने और कर्मचारियों के न बैठने के कारण लोगों को आज भी ब्लॉक का चक्कर काटना मजबूरी हो गया है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
क