फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गिरफ्तारी की गुहार लगाती रही पीड़िता, आरोपी भाग गया विदेश

Sat, 25 Jan 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को अगवा कर उससे निकाह करने वाले युवक पर केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। बृहस्पतिवार को आरोपी विदेश भाग गया। पीड़िता युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से गुहार लगाती रही। शहर के एक मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने वाली युवती ने धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है। युवती ने एसपी को आवेदन देकर पुलिस पर युवक को भगाने का आरोप लगाया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का उसकी चचेरी बुआ के पति के दोस्त के साथ करीब छह से सात साल पहले नजदीकियां बढ़ीं। उसने अपनी पहचान छिपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। युवती की आरोपी ने कुछ अश्लील तस्वीर मोबाइल फोन में खींच लिया। इसके बाद उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। युवती ने शादी से इंकार किया तो युवक ने नौ अक्तूबर 2023 को अपने भाईयों के साथ चार पहिया वाहन से उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसने युवती से निकाह कर लिया।
विज्ञापन

युवती को आरोपी ने अपना नाम रिंटू सिंह ठाकुर बताया था, जबकि उसका वास्तविक नाम वाजिम अली सिद्दीकी पुत्र शेराजुल शेख है। वह देसही देवरिया थाना रामपुर कारखाना का निवासी है। युवती का आरोप है कि मौलवी की मदद से धर्म परिवर्तन कराया गया। विरोध के बाद भी युवक ने भाईयों की मदद से निकाह कर लिया। तीन महीने तक घर में कैद रखा। वह आए दिन मारता-पीटता था। किसी तरह से पीड़िता उसके चंगुल से निकल कर अलीनगर में किराए का मकान लेकर रहने लगी।
इसके बाद भी आरोपी उसके कमरे का पता मिलने के बाद वहां पहुंच मारपीट करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने नौ दिसंबर 2024 को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता कोतवाली का चक्कर लगाने लगी। इधर युवती काे जानकारी हुई कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में है तो उसने 17 जनवरी को एसपी विक्रांत वीर से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की। बुधवार व बृहस्पतिवार को पीड़िता पूरे दिन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में जमी रही। इस बीच वह सऊदी अरब भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें