फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परीक्षार्थियों का तनाव दूर करने के लिए विशेषज्ञ पैनल गठित

Fri, 24 Jan 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल इंटर परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को तनाव से उबारने एवं परीक्षा को लेकर मन में उठ रहे शंकाओं के समाधान के लिए मंडली मनोविज्ञान केंद्र की ओर से विशेषज्ञ पैनल का गठन किया गया है। इसमें गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर व देवरिया के डायट सहित विभागीय शिक्षक शामिल किए गए हैं। परीक्षार्थी इनसे सवाल पूछ कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे। एडीआईओएस आरएन भारती ने बृहस्पतिवार को बताया कि बोर्ड परीक्षार्थियों की सहायता एवं मन में व्याप्त शंकाओं को दूर करने के लिए यह पैनल बनाया गया है। जो परीक्षार्थी परीक्षा के तनाव एवं बेहतर प्रदर्शन के दबाव में आ रहे हैं, वह इन मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के नंबर पर संपर्क कर अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें