देवरिया। एनसीसी कैडेट्स पीड़िता निजी कारणों से कोर्ट नहीं पहुंच सकी। जिसकी वजह से उसका बयान और मेडिकल नहीं हो पाया है। वहीं आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी में जीआरपी की पांच टीमों को लगाया गया है। लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है।
मऊ जनपद की एक एनसीसी कैडेट्स गाजीपुर से सोमवार को परीक्षा देकर लौटते समय गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में जल्दीबाजी में बिना टिकट के फर्स्ट एसी में चढ़ गई। कुछ दूर आने के बाद ट्रेन में तैनात टीटीई राहुल कुमार ने लड़की को टिकट दिखाने को बोला। लड़की ने बताया कि वह परीक्षा देकर आ रही है। जल्दी में वह टिकट नहीं ले पाई है। इस बात ओर टीटीई ने उसे कार्रवाई करने की धमकी देते हुए उससे टिकट बनवाने और सीट देने की बात किया। लड़की बात मान गई।
टिकट कलेक्टर उसे साथ लेकर फर्स्ट एसी के कूपे में ले गया और फाटक बंद करके उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीडि़ता किसी तरह से वहां से भागी और गोरखपुर पहुंची। उसने जीआरपी पुलिस को लिखित शिकायत की। मामले पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर देवरिया जीआरपी को केस ट्रांसफर कर दिया था। संवाद