फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ प्रतिबद्ध

Mon, 01 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भारतीय किसान संघ ने रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के रेवली गांव में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया । इसमें पौधरोपण, जैविक खेती, नशा छोड़ो अभियान के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया।
विज्ञापन

ग्राम समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यों की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष श्रीराम यादव ने रविंद्र नाथ टैगोर की चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखते हुए किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डाला। महामंत्री सोमनाथ तिवारी ने ग्राम समितियों को मजबूत करने के लिए संगठन के लोगों को अधिक से अधिक प्रयास करने को कहा। सत्य प्रकाश सिंह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने और जीएम बीज की आपूर्ति पर रोक लगाने पर बल दिया। संचालन प्रदीप मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलापंचायत सदस्य अरविंद पांडेय, राममनोहर शर्मा, कमलेश कुमार मिश्रा, दीपक दुबे, हृदयानंद मिश्रा माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें