देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजद और कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के सुभाष चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवक की तरह देशवासियों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं। उन पर की गई अमर्यादित टिप्पणी महागठबंधन की दूषित मानसिकता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी कर महागठबंधन ने हर भारतीय की भावनाओं को आहत किया है।
इसके लिए देशवासी उन्हें माफ नहीं करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, निशा देवी, विजेंद्र चौहान, भगवान यादव, मुकेश राय, सुमंत चतुर्वेदी, गुड्डू यादव, अरुण मिश्र, वीरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।