फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेरोजगारों को भाजपा सरकार ने दिया धोखा

Tue, 16 Dec 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी एवं छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक सोमवार को बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में हुई। बैठक के बाद समाजवादी युवा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता शहर के सुभाष चौक पहुंचे।
विज्ञापन

प्रयागराज लोक सेवा आयोग में प्रतियोगी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं धांधली के खिलाफ सुभाष चौक पर स्लोगन लिखी तख्तीयां एवं बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहाकि भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही बेरोजगारी से नौजवान त्रस्त है। भ्रष्टाचार, बेइमानी और लूट चरम पर है। प्रदेश के बेरोजगार नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। भाजपा सरकार के पास बेरोजगारों को रोजगार देने की कोई योजना नहीं है। भाजपा ने नौजवानों को ठगने का काम किया है।
सपा नेता बेचूलाल चौधरी ने कहा की भाजपा और उसकी सरकार हर तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। सपा संविधान और कानून का शासन खत्म हो गया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा भर्ती और नौकरी को खत्म करने की साजिश कर रही है। प्रदर्शनकारियों को यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हंसनाथ यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें