फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क की ढलाई कर छोड़ दी मिट्टी, धूल से व्यापारी परेशान

Tue, 16 Dec 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे में एक साइड की आरसीसी सड़क की ढलाई कर मिट्टी छोड़ दी गई है। आवागमन शुरू होने से धूल उड़ रही है। इससे व्यापारियों का जीना दुश्वार हो गया है। व्यापारियों ने मिट्टी हटवाकर पानी का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नूनखार-खुखुंदू मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत इन दिनों स्थानीय कस्बे में दूसरी लेन की आरसीसी सड़क की ढलाई कार्य चल रहा है। पहले लेन की ढलाई के बाद आवागमन शुरू हो गया है। ऐसे में पूरे बाजार में धूल उड़ रहा है, जिससे सड़क के किनारे की सभी दुकानें धूल से भर गई हैं।
दुकानदारों का जहां एक तरफ व्यवसाय प्रभावित हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ धूल उड़ने से सांस लेना दुश्वार हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि पहले लेन की सड़क की ढ़लाई कराकर उसपर तराई के लिए पड़ी मिट्टी को वैसे ही छोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं इसके बाद तत्काल आवागमन भी चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

नतीजा सड़क के दोनों तरफ की दुकानें धूल से भर गई हैं। आवश्यकता से अधिक धूल उड़ने से व्यापारियों का दम भी घुटने लगा है। व्यापारियों ने सड़क पर पड़ी मिट्टियों को हटाकर पानी छिड़काव कराने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि बिना पानी छिड़काव कराए ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे धूल उड़ने लगी है। पानी छिड़काव से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। जेई शशिकांत यादव ने बताया कि मिट्टी को हटाकर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें