विद्याधर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित सामूहिक याज्ञोपवित कार्यक्रम में भिक्षाटन करते बटुक।
देवरिया में सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद की ओर से श्री विद्याधर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। वाद्य यंत्रों और मंगल गीतों के बीच 23 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। बटुकों को आशीर्वाद देने केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र
पहुंचे थे।
अभिभावकों के साथ वेदियों पर बटुकों ने विधि विधान के साथ देवपूजन किया। माताओं, बहनों और बुआ ने बटुकों को हल्दी लगाया। बटुकों के परिवारीजन और सगे संगंधी इस पल के गवाह बने। सिर मुड़वाए बटुकों ने भिक्षाटन किया तो आंखें भर आईं। ऐसा लग रहा था कि प्राचीन भारतीय गुरूकुल परम्परा अभी जिंदा है। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि यह पवित्र संस्कार है।
पारसनाथ उपाध्याय ने सभी को आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर विधायक जनमेजय सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह, कौशल मिश्र, डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, जयदेव मिश्र, आंजनेय दास महाराज, डॉ. अरविंद , विजय, अशोक आदि मौजूद रहे।