फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, प्रशासक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्म हुआ ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, प्रशासक नियुक्त
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो गया है। डीएम अमित किशोर ने ब्लाकवार प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। 16 एडीओ पंचायत अपने क्षेत्र में ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लाक स्थित ग्राम पंचायतों के प्रशासक एडीओ पंचायत राम निवास सिंह, गौरीबाजार के अंबिका सिंह, बैतालपुर में दशरथ सिंह, पथरदेवा में राजेश राय, तरकुलवा में रामाश्रय विश्वकर्मा, रामपुर कारखाना में विंदा सिंह, देसही देवरिया में चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, देवरिया सदर में चंद्रभूषण मणि, बरहज में अर्जुन प्रसाद, भलुअनी में बैजनाथ गुप्ता, भागलपुर में रामाआसरे प्रसाद, लार में छेदी प्रसाद, सलेमपुर में अनिल धर द्विवेदी, भाटपाररानी में अजय प्रकाश धर द्विवेदी, बनकटा में हरिकांत यादव व भटनी एडीओ पंचायत रविंद्र सिंह को ब्लाक के ग्राम पंचायतों के प्रशासक नियुक्त किया गया है। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ब्लाकों में एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया गया है। कुछ जगहों पर बदलाव किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें