सलेमपुर। मुआवजा दिलाने का झांसा देकर जमीन बैनामा कराने के मामले की जांच करने शुक्रवार को तहसीलदार अलका सिंह माैके पर पहुंचीं। पीड़ित पक्ष से कई बिंदुओं पर चर्चा की। विक्रेता ने बताया कि लेखपाल और नायब तहसीलदार ने झांसा में डालकर कीमती जमीन को महज तीन लाख रुपये में बेचवा दी।
इसके पहले जांच अधिकारी क्रेता, रजिस्ट्रार, लेखपाल और नायब तहसीलदार का पक्ष ले चुकी हैं। आरोप है कि सिसई-कोल्हुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदार ने पड़री पांडेय गांव निवासी समसुद्दीन अली व अशरफ अली की जमीन से मिट्टी निकालवा ली थी।
इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो लेखपाल व नायब तहसीलदार ने तहसील बुलाकर मिट्टी के साथ जमीन का भी मुआवजा दिलाने की बात कही। आरोप है कि दोनों के खाते में तीन लाख रुपये एक महिला के खाते से ट्रांसफर कर दिए गए और उसे लोक निर्माण विभाग का अधिकारी बताया। पीड़ितों के मुताबिक 24 जनवरी को दोनों को लेखपाल ने फोन कर तहसील बुलाया। उसके बाद नायब तहसीलदार के आवास पर लेकर चले गए। फिर तीन कट्ठा जमीन का बैनामा करा दिया।