बरियारपुर। थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित साहू टोला में किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में किशोरी की मौत फांसी से होने की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के साहू टोला वार्ड निवासी महेंद्र चौहान की 16 वर्षीय बेटी नंदिनी मंगलवार की सुबह अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह गांव के पास एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों ने नंदिनी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था।
सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।