फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडियुक्त कफ सिरप : दो माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Sat, 17 Jan 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दवा एजेंसी पर छापा के दौरान देवरिया जिले की जिन चार मेडिकल दुकानों पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री का रिकॉर्ड मिला था, उनकी जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दुकानदारों को नोटिस जारी किया था। इसके करीब दो महीने बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आश्चर्यजनक यह है कि जो दवा दो साल पहले बिक गई, उसका रिकॉर्ड दुकानदार अब तक खोज रहे हैं। उधर, ड्रग इंस्पेक्टर ने अभी तक देवरिया में ज्वाइन नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक शहर की तीन और भाटपार रानी क्षेत्र की एक मेडिकल स्टोर पर कफ सिरप की सप्लाई की बात सामने आई थी। गोरखपुर में ड्रग विभाग के छापा के दौरान कुछ दवाओं के बिल-बाउचर बरामद हुए थे, जिनमें देवरिया की इन चार दुकानों के नाम दर्ज पाए गए। इसी आधार पर इन मेडिकल स्टोर्स के मालिकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक दुकान ऐसी है, जिस पर पहले भी अधोमानक दवा बेचने के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें