फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कानपुर से आई टेक्निकल टीम ने जांचे तटबंधों पर कटानरोधी कार्य

Wed, 03 Jun 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के महेन-समोगर-केवटलिया-मदनपुर तटबंध पर कटानरोधी कार्यों की जांच करती टे​क्निकल टीम 
विज्ञापन
बरहज/भागलपुर। बाढ़ खंड विभाग की ओर से बरहज और भागलपुर में करीब 1896 करोड़ रुपये की लागत से नदी तटबंधों पर जगह-जगह कटानरोधी कार्य कराए जा रहे हैं। कानपुर की टेक्निकल टीम ने बुधवार को निर्माण कार्यों की जांच की।
विज्ञापन

इससे बाढ़ खंड विभाग में खलबली रही। अधिकारियों ने समय से गुणवत्तापरक कार्य पूरा करा लेने के निर्देश दिए। रामगंगा नहर परियोजना कानुपर के चीफ इंजीनियर एलके सिंह और अधीक्षण अभियंता केपी पांडेय की दो सदस्यीय टीम बरहज पहुंची। इसकी जानकारी होने पर बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
जांच टीम ने महेन, मोहरा, समोगर, केवटलिया के अलावा भागलपुर, पिंडी, जिरासो, बड़का गांव में तटबंधों पर कराए जा रहे कटानरोधी कार्यों को देखा और जानकारी ली। करीब एक घंटे तक टीम ने नदी क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मदनपुर-केवटलिया 228 लाख, समोगर 405 लाख, छित्तुपुर-भागलपुर 584 लाख, भागलपुर कस्बा 679 लाख की लागत से कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है। इसमें तटबंधों पर जियो बैग, बोल्डर, अपरन, स्पर, ठोकर आदि कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस माैके पर एक्सईएन राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता शुभम गुप्त, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें