फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ः प्रभावित देशों से आए लोगों में नहीं मिले लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : प्रभावित देशों से आए लोगों में नहीं मिले लक्षण
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना वायरस से प्रभावित देश से जिले में आए लोग स्वस्थ्य हैं। 28 दिन मॉनिटरिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। जिम्मेदारों की मानें तो दूसरे देश से आने वाले पर नजर रखी जा रही है।
कोरोना प्रभावित देश से देवरिया में 16 लोगों के आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिला था। जांच में पता चला कि सिर्फ 10 लोग ही जिले में आए हैं। बाकी छह लोग देवरिया के पते पर वहां थे, भारत के दूसरे देश में निवास कर रहे हैं। दस लोगों की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 28 दिनों तक किया और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई थी। शुक्रवार को तय समय पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. डीबी शाही ने बताया कि यहां के लोगों में किसी तरह को कोरोना वायरस नहीं है। बेवजह लोग सहमे हुए हैं। सुुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। प्रभावित देश से आने वालों पर ही नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

मास्क और सेनेटाइजर का बढ़ा डिमांड
देवरिया। लोगों में मास्क और सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर में दोगुने दाम पर मास्क बेचा जा रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हेल्दी लोगों के लिए मास्क की आवश्यकता नहीं है। कोरोना वायरस को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सूझबूझ से काम लें और लोगों को भी समझाएं।
डीएम की सोशल मीडिया पर अपील
देवरिया। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में तरह-तरह के अफवाह फैलने से भय हो गया है। डीएम अमित किशोर ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए जागरूक रहने को कहा है। वहीं अफवाह फैलाने वालों की सूचना अधिकारियों को देनी की बात कही है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

थम नहीं लगा रहे डॉक्टर और कर्मचारी
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना वायरस से बचाव और अफवाह पर ध्यान नहीं देने का सुझाव दे रहा है। दो दिन से जिला अस्पताल में आने वाले डॉक्टर और कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिर यानी थम नहीं लगा रहे हैं। इसकी चर्चा आम लोगों में जोरों पर है। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि सतर्कता को देखते हुए कर्मचारी थम लगाने में संकोच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें