फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएन इंटर कॉलेज में कमरों के निर्माण की टीम ने की जांच

Sat, 03 Jan 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के दुग्धेश्वरनाथ कॉलेज में मुख्य मार्केट की तरफ नवनिर्मित व्यावसायिक कमरों की जांच करने शुक्रवार को दो सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने व्यावसायिक कमरों के निर्माण, अनुमति और उपयोग के बारे में पत्रावलियों की जांच की।
विज्ञापन

इसके पहले भी निर्माण के समय एसडीएम से शिकायत पर काम छह महीने ठप था, हालांकि बाद में कमरों का निर्माण कार्य पूरा कर आवंटन कर दुकानें खोल दी गईं।
अधिवक्ता गोपीनाथ यादव की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच टीम बनाई है। अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने डीएम को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि डीएन इंटर कॉलेज में दक्षिणी तरफ नियमों की अनदेखी कर व्यावसायिक दुकानें बनाकर आवंटित कर दी गई हैं। इस प्रकार के निर्माण पर हाईकोर्ट का रोक भी लगा है।
मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापक राजकीय कॉलेज बागापार और सत्य प्रकाश श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक राजकीय स्कूल नकईल की दो सदस्यीय टीम नामित कर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया, जिसके क्रम में शुक्रवार को जांच टीम स्कूल पहुंची।
विज्ञापन

स्कूल में प्रधानाचार्य से नवनिर्मित व्यावसायिक दुकानों के बनाने के लिए अनुमति समिति, खर्च की पत्रावलियों की जांच की। जांच समिति ने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें