फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिले में 5.27 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

Sat, 06 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में पांच लाख 27 हजार पौधे रोपित करने के लक्ष्य के साथ वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में एसएसबीएल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों नेएक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जलवायु संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
अधिक से अधिक पौधरोपण से ही पर्यावरण सुरक्षित एवं संरक्षित रह सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों एवं नदियों को पूज्यनीय माना गया है, जिसका उद्देश्य प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण करना है। उन्होंने सभी लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने एवं उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने की अपील की। विधायक ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी कासरला राजू ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता पर बल दिया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ राजेश कुमार सिंह तथा सहित अन्य अतिथियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट एवं सलामी देकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दाैरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सह-संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, अंबिकेश पांडेय, अंकुर राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें