फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध युवक को देवसिया गांव लाई पुलिस, चकमा देकर भागा

Thu, 22 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। छह दिन पहले हुई लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव के दो घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बलिया जिले के एक गांव से संदिग्ध को बुधवार की शाम को दबोच लिया।
विज्ञापन

हिरासत में लेकर पुलिस देवसिया पहुंची। जहां घटना में शामिल रिश्तेदारी में रह रहे युवक को उसकी निशानदेही पर पकड़ा गया। ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच पुलिस को चकमा देकर बलिया से पकड़ा गया संदिग्ध फरार हो गया। देर शाम तक पुलिस टीम उसे खोजती रही।
उधर, युवक के हिरासत में लिए जाने की बात से पुलिस इनकार कर रही है। देवसिया गांव में छह दिन पहले एक ही रात धर्मेंद्र पांडेय और राजकुमार गोंड के घर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोरों ने 15 लाख से अधिक का सामान लेकर चंपत हो गए थे।
विज्ञापन

दोनों गृहस्वामियों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। दो दिन पहले एसपी संजीव सुमन ने एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमें गठित कर वारदात के जल्द खुलासे का निर्देश दिया।
सर्विलांस टीम की जांच के दौरान वारदात स्थल के समीप कुछ मोबाइल नंबर एक्टिव मिले। जिसका लोकेशन बलिया जिले में मिला। तभी से टीम संदिग्धों की तलाश में बलिया जिले में डेरा डाले थी।
इसी बीच संदिग्ध चोर का बुधवार शाम चार बजे बेल्थरा के समीप लोकेशन मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक दुकान से दबोच लिया। पुलिस उसे लेकर पहले वारदात स्थल पहुंची। इस दौरान उसने बताया कि घटना को अंजाम देने में इसी गांव का एक युवक भी शामिल था।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने युवक के घर दबिश देकर उसे दबोच लिया। इसी बीच मौका पाकर पहले पकड़ा गया संदिग्ध चोर फरार हो गया। देवसिया से पकड़े गए युवक को थाने ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया की टीम लगी हुई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें