फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देश ही नहीं, संपूर्ण विश्व के लिए मिसाल बनेगी विकसित भारत जी-राम-जी योजना

Thu, 22 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज ब्लॉक परिसर में आयोजित कृषक ग्राम चौपाल को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में बुधवार को कृषक ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विकसित भारत जी-राम-जी योजनांतर्गत लोगों को जागरूक किया गया, जबकि लोगों को मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार और विकसित भारत जी-राम-जी से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री और बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कृषक ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत गांवों में होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता लाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसके तहत बनाए जाने वाली कार्ययोजना खुली बैठक के अलावा अधिकारियों और सरकार के निगरानी में कराई जाएगी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, राजेश मिश्र, अक्षयबर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें