फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल परीक्षार्थी खुशी से झूमे

Mon, 16 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
मार्डन सिटी मांटेसरी इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उर्तीण छात्राओं को मिठाई खिलायी।
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज सोहनरिया के छात्र लगातार चार वर्ष से टॉप कर रहे हैं। यहीं नहीं यहां के छात्रों ने प्रदेश और मंडल में स्थान बनाया है। पिछले वर्ष अन्नू साहनी मंडल की टॉपर रहीं। इन्हें प्रदेश में छठां स्थान मिला था। इस बार काजल सिंह ने 94.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला टॉप किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर तरकुलवा क्षेत्र के गोरख मिश्रा, हृदया शर्मा, लल्लन मिश्र, प्रमोद गुप्ता, रामाश्रय गुप्त, रामप्रताप मोदनवाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस विद्यालय की उपलब्धि से क्षेत्र, जिला और मंडल के साथ ही प्रदेश में नाम हो रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य रामअधार सिंह कहते हैं कि विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बेहतर रखा जाता है। 
विज्ञापन



परीक्षा परिणाम में नगर के सीटी पब्लिक हाईस्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। श्रेया तिवारी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे कालेज में प्रथम स्थान पर रही। मनीषा यादव 89, आदिति चौरसिया 88, शिवानी, विजेता तथा मंजीत ने 85, नीलम 84, कुश 82 और लव व केशव ने 81 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया। रघुराज सिंह इंटर कालेज बहियारी की अनामिका प्रजापति  तथा सीटी पब्लिक इंटर कालेज के श्वेता तिवारी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर बाजी मारी। इंटर कालेज सवरेजी की अनिता पटेल ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें