फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेला में छात्रों के मॉडल को सराहा

Fri, 24 Mar 2017 11:49 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलास्तरीय विज्ञान मेला में जूनियर हाईस्कूल के विद्यालयों ने  विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया। चित्रकला, निबंध लेखन और नाटक मंचन में  छात्रों ने हिस्सा लिया। बेहतर मॉडल वाले स्कूल और छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत डॉयट परिसर के विज्ञान मेला में विकास खंडों के चयनित स्कूल की टीम ने हिस्सा लिया। चित्रकला में  निशा को प्रथम, आंचल मद्धेशिया को द्वितीय, आयुष गुप्त को तृतीय और गोविंद गोंड को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध में दिव्यांशु सिंह को प्रथम, शिवानी वर्मा को  द्वितीय और रीमा यादव को तृतीय स्थान, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अभिमन्यु  गुप्त को प्रथम, आलोक विश्वकर्मा को द्वितीय और प्रियांशु पांडेय को तृतीय  स्थान मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर के  विज्ञान शिक्षक फरहानुल्लाह खान की देखरेख में छात्रों ने जल चक्र का मॉडल  बनाया। धरती पर जल के विभिन्न स्वरूप जिसमें भाप, जल और बर्फ को दर्शाया  गया था। डॉयट प्राचार्य एससी राम ने कहा कि विज्ञान शिक्षा के लिए छात्रों  को प्रेरित करें। एडी बेसिक शिक्षा सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि  विज्ञान की शिक्षा आज के दौर में जरूरी है। शिक्षकों को चाहिए कि सरल तरीका  से विज्ञान की महत्ता को छात्रों को बताएं। बीएसए राजीव यादव ने कहा कि  परिषदीय स्कूलों में विज्ञान शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दृष्टिबाधित छात्र गोपाल ने सर्वशिक्षा अभियान गीत सुनाया। लघु नाटिका,  स्वच्छता विषयक नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान हरदयाल सिंह होरा, विज्ञान  क्लब के जिला समन्वयक अनिल त्रिपाठी, समन्वयक प्रशिक्षण ओपी शर्मा,  सामुदायिक सहभागिता शिवशंकर मल्ल, समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह, बीईओ  डीएन चंद्र, पंकज मौर्य, सीमा पांडेय और पंकज सिंह के अलावा विज्ञान शिक्षक  सईदा अफरोज, दिनेश यादव, अरविंद राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें