गौरी बाजार। बंद चीनी मिल गौरी बाजार के प्रांगण में रविवार को मजदूर और किसानों की बैठक हुई। इसमें मजदूरों के हक को लेकर आवाज बुलंद की गई। मजदूरों के भुगतान तक लड़ाई लड़ने की बात कही गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि हमारे मजदूर को न ले ऑफ और न पे ऑफ किया गया। आज तक किसानों और मजदूरों का बकाया भुगतान न हो सका। मजदूर नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि जिला प्रशासन मजदूरों व किसानों के साथ छल कर रहा है। मिल श्रमिक कपिल देव यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पाई पाई का हिसाब चुकता नहीं हो जाता। बैठक में दुलारी देवी, चंपा देवी, लीलावती, यशोदा देवी, हिसाबी, रामवृक्ष, हंसराज यादव, रामचंद्र, प्रदुम्न अदालत अली माैजूद रहे। संवाद