पकड़ी बाजार। क्षेत्र के धनगढिया गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार की रात कथावाचक पं. गणेश पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मित्रता की कथा सुनाई।
उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी सुशीला के कहने पर श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका जाते हैं। श्रीकृष्ण को उपहार में देने के लिए सुशीला ने चार मुट्ठी चावल दिए। श्रीकृष्ण के यहां पहुंचकर द्वारपालों से अपना परिचय देते हैं। यह सुनते ही कृष्ण द्वार की ओर दौड़ पड़े और सुदामा को गले लगा लिया। इसके आगे भी कथा का रसपान करवाया।