फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि पर्व नारी शक्ति के सम्मान व महत्ता का प्रतीक : डीएम

Thu, 26 Mar 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नौगढ़ ब्लॉक के साड़ी प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पारंपरिक विधि-विधान से बालिकाओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रसाद वितरित किया। साथ ही, सभी बालिकाओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति के सम्मान और उनकी महत्ता को दर्शाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उनके शिक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।
व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ली जानकारी
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दी जा रही पोषण सेवाओं, शिक्षण सामग्री एवं साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समग्र विकास का आधार हैं, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं सुदृढ़ और प्रभावी होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव ने बताया कि जनपद में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। कार्यक्रम का समापन कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें