फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम के राज्याभिषेक से हुआ कथा का समापन

Wed, 01 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के ग्राम परसिया भंडारी में मंगलवार को श्रीराम के राज्याभिषेक से कथा का समापन हुआ। कथा व्यास प्रियंका द्विवेदी ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन सादगी से परिपूर्ण था।
विज्ञापन

उन्होंने रामायण में हर जगह समाज का छोटा से छोटा या बड़ा से बड़ा कोई व्यक्ति हो, लेकिन हर जगह प्रभु श्रीराम ने मर्यादा में रहकर कार्य किया है। माता सीता और प्रभु श्रीराम साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि साक्षात ब्रह्म हैं, लेकिन साधारण व्यक्ति का जीवन किस प्रकार से होना चाहिए, इसका तुलसीदास जी ने सजीव चित्रण किया है।
अंत में कथा व्यास प्रियंका द्विवेदी ने श्रीराम कथा में योगदान देने वाले युवाओं को श्रीरामनाम की पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।
कथा व्यास प्रियंका द्विवेदी को मुख्य यजमान राकेश सिंह एवं किरन सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यश सिंह, निर्मला देवी, बेला देवी, संतोष सिंह, भोला सिंह, व्यास सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें