फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज

Sun, 29 Nov 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सलेमपुर पहुंचे पंकज चौधरी ने शनिवार को शहर के एक स्कूल में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की जब्ज टटोली। संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी, संगठन की गतिविधियों, सांगठनिक स्थिति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी जानकारी ली।
इस दौरान बैठक में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, एमएलसी रतनपाल सिंह, जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद्र तिवारी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, ब्लॉक प्रमुख सीमा सिंह, अमरेश सिंह, अनुभा सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें