फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चीन के लहसुन की चमक देसी की गुणवत्ता पर भारी

Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाजार में चोरी छिपे चीन के लहसुन की बढ़ती आवक ने मंडी के थोक कारोबारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। शहर से लेकर जिले के किराना व सब्जी मंडियों में यह खुलेआम बिक रहा है। आम से लेकर खास लोगों को यह बाजार में बिकता दिख जा रहा है, लेकिन अधिकारियों को ही यह नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि इसकी मांग के चलते महंगा बिक रहे देसी लहसुन की बिक्री काफी प्रभावित हो गई है। जहां पहले सप्ताह में देशी 10 टन लहसुन आ रहा था, अब इसकी आवक घट गई है। अब बाहर के व्यापारी थोक मंडी के व्यापारियों से पूछ रहे हैं कि माल भेजें क्या। उधर सेहत के विशेषज्ञ चाइना के लहसुन को खाने में प्रयोग को हानिकारक बता रहे हैं। जिले के बाजारों में किराना व्यवसाय से जुड़े लोगों व कुछ सब्जी विक्रेताओं के यहां चीन वाला लहसुन धड़ल्ले से बिक रहा है। धंधेबाजों ने नेपाल के रास्ते गोरखपुर पहुंचने वाली चीन के लहसुन की तस्करी शुरू कर दी है। हर रोज शहर से लेकर जिले के विभिन्न कस्बों व बाजारों में 30 टन से अधिक चाइनीज लहसुन खपाया है। अपने फायदे के लिए धंधेबाज लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। नेपाल से होकर आ रहे इस लहसुन की धंधेबाजी के नेटवर्क में यहां के कुछ बड़े व छोटे व्यापारी भी शामिल हैं। अपने नेटवर्क के जरिए यह आराम से बाजारों तक अपनी पहुंच बना ले रहे हैं। देशी लहसुन के व्यापारियों का कहना है कि चाइना लहसुन अवैध तरीके से गोरखपुर मंडी से यहां के कुछ लोग मंगा रहे हैं। जबकि यह वर्ष 2014 से यहां प्रतिबंधित है। इससे राजस्व की भी क्षति हो ही रही है, सेहत को लेकर भी इसके कई नुकसान है। कई बार इसकी शिकायत मंडी समिति कार्यालय में दर्ज कराया जा चुका है, हालांकि मंडी समिति से लेकर खाद्य विभाग भी इस ओर से लापरवाह बने हुए हैं। वहीं चीन का लहसुन बेचने वाले एक व्यापारी ने बताया कि यह साइज में बड़ा होता है और इसको छीलना भी आसान है।
विज्ञापन

देखने में यह साफ-सुथरा लगता है और सस्ता भी है, जिससे आसानी से बिक जाता है। चीन का लहसुन जल्दी खराब भी नहीं होता। वहीं, देसी लहसुन महंगा होने की वजह से जल्दी नहीं बिकता। देसी लहसुन से इसकी कीमत कम होने के कारण लोगों में इसकी मांग भी बढ़ी है। मंडी के थोक व्यवसाईयों के अनुसार देसी लहसुन का वर्तमान मूल्य 260 से 180 रुपये प्रति किलो है। जबकि चाइनीज इससे 50 से 60 रुपये कम में उपलब्ध हो जा रहा है। रूपये के अंतर के चलते चीन का लहसुन देसी पर हावी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें