फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धू-धूकर जल उठी स्कूल वैन गनीमत रही, बच्चे नहीं थे

विज्ञापन
धू धूकर जलता स्कूली विद्यालय का वैन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की वैन में शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना के समय वैन में बच्चे नहीं थे। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्रामीणों और आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि छात्रों को घर छोड़ने के बाद वैन विद्यालय लौट रही थी। यदि बच्चों को लेकर जाते समय आग लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। शिक्षा विभाग ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी में एक निजी विद्यालय संचालित होता है। छात्रों के आने-जाने के लिए विद्यालय की वैन का इस्तेमाल किया जाता है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन बसडीला मैनुद्दीन में 25 छात्रों को घर छोड़ने गई थी। छात्रों को छोड़ने के बाद वैन विद्यालय लौट रही थी। शेखपुरा गांव के पास पहुंचते ही अचानक वैन में आग लग गई।
आग की लपटें देखकर चालक वाहन से कूद गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच वैन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।
विज्ञापन

आग की लपटें देखकर चालक वाहन से कूद गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच वैन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फिटनेस पर सवाल

स्कूली वैन में आग लगने की घटना के बाद वाहनों के फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और अग्निशमन यंत्र के ही वाहनों का इस्तेमाल स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा है। लोगों ने ऐसे वाहनों की जांच और मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन




मामले की जानकारी नहीं है। वाहन में आग लगने के कारणों की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- राम जियावन मौर्य, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें