फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैजनाथ धाम से लौटे कांवड़ियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

Sat, 15 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक कर कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को लौटा। इन कांवड़ियों का सदर रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बम बम भोले के जयकारे से स्टेशन परिसर गूंजता रहा। इस जत्थे में करीब 30 श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन


यात्रा के पहले चरण में सभी श्रद्धालुओं ने वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचे जहां से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू की। बोल-बम के जयकारों के बीच यात्रा पूरी कर श्रद्धालुओं ने देवघर में बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। इस अवसर पर शिव कुमार गोयल, रूपक अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंशुल कमानी, बृजेश मिश्र, प्रणव अग्रवाल, केसी दीक्षित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें