फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दियारा क्षेत्र में कृषि भूमि निगल रही सरयू

Thu, 18 Sep 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के दियारा क्षेत्र में कटान कर रही सरयू 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू पार दियारा क्षेत्र में सरयू नदी बेतहाशा कटान कर रही है। इससे कृषि भूमि कटकर नदी में विलीन हो रही है। इससे परसियां-विशुनपुर देवार के लोगों में हड़कंप मचा है। वहीं जलस्तर स्थिर होने के बाद भी नदी खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर बह रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, मोहन सेतु के दक्षिणी छोर के आखिरी पिलर के पास से करीब तीन किमी पूरब तक सरयू बेतहाशा कटान कर रही है। इससे करीब 100 एकड़ जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। परसियां देवार के रमाशंकर यादव, छोटेलाल, मंजनाथ, संजय यादव आदि का कहना है कि यदि कटान इसी तरह होती रही तो नदी गांव से सटकर बहने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरयू नदी के कटान के बाद तटवर्ती गांव के लोगों में खलबली मच गई है।
फिलहाल नदी पीडब्ल्यूडी बंधे पर दबाव बना रही है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर 67.15 मीटर पर है। फिलहाल नदी स्थिर है। बंधों की निगरानी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें