भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में उतार चढाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को नदी के जलस्तर में आधा सेमी प्रति घंटे की कमी दर्ज की गई।जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में फिलहाल बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है।
केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64-17 मी रिकार्ड किया गया।यह मीटर पर अंकित लाल निशान 64 -10 मी से 17 सेमी ऊपर है। 3 दिन से नदी के जलस्तर में कमी हो रही है।आयोग ने अगले 24घंटे में नदी के जलस्तर में कमी होने का अनुमान लगाया है। नदी में हो रहे अप्रत्याशित परिवर्तन से तटवर्तीय लोग सहमें हुए हैं, कहीं नदी का घटता बढ़ता जलस्तर एका एक बढ़ न जाय,फिल हाल जलस्तर कम होने से बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है।
एस डी एम बरहज बिपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर तहसील कर्मचारियों को न्यूक्त कर सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल नदी का जलस्तर कम हो रहा है। संवाद