भाटपाररानी। क्षेत्र के विशनपुरा से बड़का गांव दुबे होते हुए बनकटा शंभू तक की जर्जर सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है। इसके बन जाने से कई गांव के लोगों का भाटपाररानी तहसील आना-जाना आसान हो जाएगा।
अब यह सड़क सीधे तमकुहीराज से नवलपुर तक बन रही एनएच से भी जुड़ जाएगी। यह सड़क करीब छह करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बन रही है। सड़क बन जाने से तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव खैराट, मालीबारी, बड़का गांव दुबे, मोतीपुर भुवाल, मोतीपुर टिकैत, चुहिया, जगन्नाथ छपरा, घाटी, रायबारी, सिंहपुर, झरना कुटी, गोपालपुर, बलुवा अफगान, पोखरापार, खिरिया, इमिलिया, एकलाआम, पड़वली, अलगटपुर, जिगना दीक्षित, जिगनी आदि गांव के लोगों को तहसील भाटपाररानी आने-जाने में दूरी और समय की बचत होगी। अब उन्हें भाटपाररानी जाने-आने में काफी सहूलियत मिलेगी।
छात्रों को भी पठान-पाठन के लिए भाटपाररानी आने-जाने में काफी राहत महसूस होगी। मालीबारी के दीपक जायसवाल, बनकटा शंभू के प्रधान राधा यादव, बड़कागांव दुबे के रविंद्र यादव हरिनाथ तिवारी आदि का कहना है कि सड़क बन जाने से आवागमन में काफी राहत मिलेगी।क