फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 की रात से हो जाएगा भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित

Thu, 25 Jun 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 जून को मदनपुर क्षेत्र के बरांव में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया है। यह डायवर्जन 25 की रात 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी वाहनों और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन



कतरारी मोड़ चौराहे से बरांव कार्यक्रम स्थल की तरफ भारी व्यावसायिक वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। पकड़ी तिराहे से बरांव की तरफ भी प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन कतरारी चौराहे से गंतव्य को जा सकेंगे। रुद्रपुर कस्बा चौराहे से बरांव कार्यक्रम स्थल की ओर भारी व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। यहां का ट्रैफिक देवरिया शहर की तरफ मोड़ा जाएगा। बभौली चौराहे से कार्यक्रम स्थल की तरफ भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। कपरवार घाट से बरांव की ओर भारी वाहन नहीं जा पाएंगे। इन्हें सलेमपुर मार्ग की ओर भेजा जाएगा। गौरी बाजार के रामपुर चौराहा से कोई भी भारी व्यावसायिक वाहन रुद्रपुर मार्ग की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को हाटा व बैतालपुर मार्ग की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन



..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें