फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वार्डों की सड़कें होंगी चकाचक...87 लाख होंगे खर्च

Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगरपालिका की ओर से गौरा-बरहज में करीब 87 लाख की लागत से वार्डों की सड़कें चकाचक होंगी। नगर के वार्डों में सीसी सड़क, पीबीसी पाइप द्वारा नाली और नालों पर स्लैब आदि बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी निरूपमा प्रताप ने शासन को विकास कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिस पर मंजूरी मिल गई है। कार्यालय की ओर से 15वें वित्त आयोग टाइड अनुदान के तहत कराए जाने वाले कार्य की प्रक्रिया शुरू करा दिया गया है।
पालिका कार्यालय के अनुसार 14 लाख की लागत से थाना के निकट स्थित एक विद्यालय से हनुमान गढ़ी मंदिर के दक्षिणी दीवार तक, नौ रुपये से आजाद नगर दक्षिणी-पूर्वी में हनुमान की दुकान से डाकघर के रास्ते महावीर केडिया मार्ग तक, 28 लाख की लागत से नंदना दक्षिणी-पश्चिमी वार्ड संख्या 14 रामचंद्र के मकान से अंगेश यादव के खाली जमीन तक, जबकि सुनील जायसवाल रमाकांत के मकान से होते हुए धर्मकांटा तक, 14 लाख की लागत से तिवारीपुर बरगईयां में बलराम चौहान के मकान से काली मंदिर तक सीसी नाला और स्लैब, जबकि 33 की लागत से गोविंद सोनकर के मकान से दिलीप सोनकर के घर तक नाली स्लैब निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

27 लाख की लागत से पुराना बरहज पूर्वी वार्ड संख्या नौ में विमला देवी के घर से मनोज सिंह के हाता और अंगद सिंह के मकान तक नाली स्लैब निर्माण, 11 लाख रुपये से आजादनगर दक्षिणी-पश्चिमी वार्ड संख्या 22 में चौधरी घाट के पास से जनाना घाट तक पीबीसी पाइप द्वारा नाली निर्माण, 13 लाख की लागत से जयनगर दुर्गा मंदिर के सामने से पोखरी होते हुए तहसील तक सीसी नाला और स्लैब बनाया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि कराए जाने वाले विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें