फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाराणसी और बलिया की राह होगी आसान, फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 02 Feb 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर तुर्तीपार रेलवे पुल और बेल्थरा रोड स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। एनएच-727बी के अंतर्गत भागलपुर से सिकंदरपुर तक सड़क परियोजना में शामिल इस फोरलेन फ्लाईओवर के लिए पाइलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से बलिया, गाजीपुर और वाराणसी जाना काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

यह फोरलेन फ्लाईओवर लगभग एक किलोमीटर लंबा होगा, जो रेलवे लाइन के पास जमीन से करीब 13 मीटर ऊंचाई पर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में कराया जा रहा है, जिससे रेलवे लाइन को पार कराया जाएगा।परियोजना के तहत देवरिया जिले के नवलपुर से बलिया जिले के सिकंदरपुर तक 44 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें नवलपुर से भागलपुर तक सड़क फोरलेन, जबकि उभांव से सिकंदरपुर तक 10 मीटर चौड़ी टू-लेन सड़क बनेगी।
फ्लाईओवर निर्माण की समय सीमा लगभग दो वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साल 2028 में पूरा हो जाने की उम्मीद है। यह फोरलेन फ्लाईओवर मुजौना गांव से उभांव तक एक किलोमीटर लंबा होगा। इसे 32 पिलर पर खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही वाराणसी, बलिया और मध्य भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बचेगा। इस फ्लाईओवर से 100 टन भार वाले वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे, जिससे व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। निर्माण कार्य करा रही कंपनी के जीएम कुमार कौशल ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और खंभों की पाइलिंग तेजी से की जा रही है। पाइलिंग कार्य पूरा होते ही पिलर ढालने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें