फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पक्का पुल से रामलीला मैदान तक की सड़क होगी टू-लेन

Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के पक्का पुल से रामलीला मैदान तक बनने वाली सड़क की खुदाई कराते जिम्मेदार। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर स्थित पक्का पुल से जलपा माता मंदिर होकर रामलीला मैदान तक जाने वाली सड़क अब टू लेन होने जा रही है।
विज्ञापन

करीब दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। टेंडर पूरा कर लिया गया है। बुधवार से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण के बाद जलपा माता मंदिर के सामने लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। भटनी नगर के जलपा माता मंदिर से लेकर मेन रोड विकास चौक तक जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पंचायत के जिम्मेदार जाम से निजात दिलाने को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से बड़ी गाड़ियां रामलीला मैदान तक आने के कारण जलपा माता मंदिर के आसपास जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में चेयरमैन विजय कुमार गुप्त के अपील पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने समस्या समाधान के लिए टू-लेन सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजवाया।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड के जेई शशिकांत यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें